IPTA_Siwan: इप्टा का 24वां नगर सम्मेलन सह सांस्कृतिक समारोह संपन्न, “आखिर युद्ध होती क्यों है” पर हुई संगोष्ठी, कलाकारों ने बांधा समां

Share

अम्बेडकर भवन में झंडोत्तोलन, विचार गोष्ठी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन; जिला पदाधिकारी विवेक मैत्रेय ने किया उद्घाटन

कला संस्कृति न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान।

भारतीय जन-नाट्य संघ (इप्टा) के तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को अम्बेडकर भवन, सीवान में 24वां नगर सम्मेलन सह सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य लोग, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत शाम 5 बजे निबंधन से हुई, जिसके बाद 5:15 बजे इप्टा का झंडोत्तोलन एवं गीत प्रस्तुत किया गया। https://youtu.be/NbcPGHj4ciI?si=TrjtbGU4e-QWB9ig

शाम 5:30 बजे “आखिर युद्ध होती क्यों है” विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. अशोक प्रियंबद, प्रोफेसर रवीन्द्रनाथ पाठक, दयानंद आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी, उप प्राचार्य डॉ राजा प्रसाद और डॉ.एहतेशाम अहमद रहे। इसके बाद आलेख पर विचार-विमर्श, संगठन सत्र और सचिवीय प्रतिवेदन पर बहस हुई। स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ हुआ।

सायं 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी विवेक मैत्रेय, जिला अल्प संख्यक पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में वंदना, जनगीत, समूह नृत्य, गीत, कत्थक, गजल, लोकगीत, कृष्णावतार, हास्य एकांकी और नाटक “बदले अपनी सोच” की प्रस्तुति हुई। इस नाटक के लेखक अक्षराही और निर्देशक ताप्ती वर्मा रहीं। पिंकाथन और इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने गायत्री मंत्र के साथ योगा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। https://youtu.be/jm_tnZoGwio?si=yVhlqGMQUsfrKeHU

इस अवसर पर स्वागताध्यक्ष डॉ. सोहैल अब्बास, उपस्वागताध्यक्ष मोहन कुमार, स्वागत मंत्री पारस नाथ पंडित और उपस्वागत मंत्री मधुसुधन पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. रामेश्वर सिंह (श्री साई मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल), जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, अनुराधा गुप्ता (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष), लीलावती गिरी (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. सुनित रंजन (शांति हॉस्पिटल), अनीस कुमार, अरविंद पाठक, विकास सोमानी (सोमानी भवन), अनमोल कुमार (सोसाइटी हेल्पर ग्रुप), डॉ. रबीउद्दीन, डॉ. अभिषेक, आदित्य (NPS), डॉ. आशुतोष दिनेन्द्र, डॉ. सबीना जावेद, श्रीमती झरना बनर्जी, ताप्ती वर्मा, रश्मि गिरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

इप्टा के कलाकारों में ताप्ती वर्मा, गौरी मुकुल, मो. इजहार, श्रीराम जी, संजय कुमार चौरसिया, शिवम साह, हरिश्चंद्र, अंशुबाला, अमृता, गुड़िया, आन्या, स्वधा, पायल, छाया, अविनाश, सुदामा भगत, धनजी, अभिषेक रंजन (तबला), प्रियांशु कुमारी (गायन), सृष्टि कुमारी और अनिल शर्मा आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वागत समिति के सदस्य लीलावती गिरी, दीपा अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, डॉ. सबीना, प्रो. एसरार अहमद, श्यामचंद्र सिन्हा, उदय कुमार, श्रीराम जी, कुमुद रंजन, संजय चौरसिया, खैरुल, अंशुबाला, शिवम साह, अमृता राय, अरविंद पाठक, अनमोल कुमार, हरिश्चंद्र, डॉ. असगर, सुदामा, फिरोज, परवेज आलम, निलांजना त्रिपाठी, सोनी शोएब और निधि वर्मा की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम के प्रायोजकों और सहयोगियों में अर्चना ज्वैलर्स, बजाज एजेंसी, संदीप ग्राफिक्स, दास स्वीट्स, सोनालिका ट्रैक्टर्स, अनमोल मोमेंटो सहित कई संस्थाओं और व्यक्तियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने शहर के सांस्कृतिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031