Health Camp: संकल्प फाउंडेशन का हेल्थ कैंप शुरू, हर रविवार होगी शुगर और बीपी जांच

Share

अयोध्यापुरी के स्मार्ट स्ट्रिप स्कूल में लगा शिविर, शुगर मरीजों को मुफ्त ग्लूकोमीटर और स्वास्थ्य परामर्श दिया गया

हेल्थ न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | संवाददाता

संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को अयोध्यापुरी स्थित स्मार्ट स्ट्रिप स्कूल परिसर में नि:शुल्क शुगर और ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता और वरिष्ठ नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य निगरानी के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दर्जनों सीनियर सिटीजन ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

शिविर में आयुष डायग्नोस्टिक सेंटर, बिंदुसार रोड, सीवान के चिकित्सक डॉ. रवि रतन ने वरिष्ठ नागरिकों का शुगर और ब्लड प्रेशर जांच किया। जांच के बाद उन्होंने सभी लोगों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार उचित सलाह और परामर्श भी दिया। उन्होंने बताया कि नियमित जांच, संतुलित खानपान और समय पर दवा लेने से शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखा जा सकता है। साथ ही लोगों को जीवनशैली में सुधार लाने की भी सलाह दी गई, ताकि वे इन बीमारियों की शिकायत से बच सकें।

जांच के दौरान जिन लोगों में शुगर की समस्या पाई गई, उन्हें संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह द्वारा निशुल्क ग्लूकोमीटर उपलब्ध कराया गया। ताकि वे घर पर ही समय-समय पर अपनी शुगर की जांच कर सकें और अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकें। इस पहल की उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि समाज में तेजी से बढ़ रही मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या को देखते हुए यह स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शिविर अब प्रत्येक रविवार सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित होगा और अगले छह महीनों तक लगातार जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समय रहते स्वास्थ्य जांच और सही परामर्श उपलब्ध कराना है।

शिविर में अयोध्यापुरी के जयप्रकाश तिवारी, सरस्वती देवी, रविंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, राजेश सोनी, संतोष तिवारी और कुंदन कुमार सहित कई वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी जांच कराई। लोगों ने कहा कि इस तरह के नि:शुल्क शिविर समाज के लिए बेहद लाभकारी हैं और इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031