Maa Ka Prasad Campaign: मां के प्रसाद अभियान से जुड़ा स्वर्णकार संघ, छठे सप्ताह भी जनसेवा का सिलसिला जारी; समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Share

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिल रही राहत, सभी ने अभियान को बताया अनुकरणीय पहल

धर्म अध्यात्म डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान:

केएमपी भारत डिजिटल मीडिया की पहल पर चल रहे “मां का प्रसाद अभियान” ने शनिवार को अपना छठा सप्ताह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस अवसर पर शहर के विदूर्ति हाता स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं के बीच शीतल जल की बोतल, चना, गुड़, केला और खजूर का वितरण किया गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच यह सेवा कार्य लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रहा है।https://www.facebook.com/share/v/19Ce4s9VVz/

इस कार्यक्रम में कुमार ज्वेलर्स के महीतोष कुमार, हनुमानगढ़ी मंदिर आंदर ढाला से जय किशोर मिश्रा, स्वर्णकार संघ के जिला महासचिव विजय सोनी और गोपाल फार्मा एंड वैक्सीन स्पेशलिटी के डायरेक्टर विवेक लाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कुमार ज्वेलर्स के महीतोष कुमार ने कहा कि आज के दौर में सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस तपती गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी और प्रसाद देना बेहद पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

- Sponsored -

हनुमानगढ़ी मंदिर आंदर ढाला से जय किशोर मिश्रा ने कहा कि जल ही जीवन है और इस भीषण गर्मी में प्यासे लोगों तक पानी पहुंचाना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि मां के प्रसाद अभियान से जुड़कर उन्हें आत्मिक संतोष मिल रहा है और यह कार्य लगातार जारी रहना चाहिए।

स्वर्णकार संघ के जिला महासचिव विजय सोनी ने कहा कि जनसेवा के ऐसे कार्यों में हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि यह अभियान और मजबूती से चलता रहे। इससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना बढ़ेगी।

गोपाल फार्मा एंड वैक्सीन स्पेशलिटी के डायरेक्टर विवेक लाल ने कहा कि केएमपी भारत डिजिटल मीडिया द्वारा शुरू की गई यह पहल वास्तव में जनहित का कार्य है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में यह अभियान राहगीरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

वहीं, केएमपी भारत डिजिटल मीडिया के स्टेट हेड कृष्ण मुरारी पांडे ने कहा कि यह अभियान 23 मई 2026 से जनसहयोग के माध्यम से लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी हर शनिवार दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस सेवा कार्य में जुड़ने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि “मां का प्रसाद अभियान” अब केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह जनसेवा और सामाजिक सहयोग का प्रतीक बन चुका है। लगातार छह सप्ताह से चल रहे इस अभियान ने समाज में सेवा भावना की नई मिसाल कायम की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930