Education: राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों को विधान परिषद सभापति ने किया सम्मानित

Share

बिहार विधान परिषद में प्रशस्ति पत्र पाकर गदगद हुए शिक्षक नेता, संगठन को और मजबूत करने का लिया संकल्प

एजुकेशन न्यूज़ l केएमपी भारत l पटना

सिवान। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और साथियों को राज्य संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव के नेतृत्व में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके शैक्षणिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की गई। सम्मान समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और गौरवपूर्ण रहा।

सिवान जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, सिवान शाखा के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने जिले के समस्त प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करते हुए माननीय सभापति अवधेश नारायण सिंह से सम्मान प्राप्त किया और प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिवान जिले के हजारों शिक्षकों की मेहनत, एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक है।

इस दौरान विश्वमोहन कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह शर्मा एवं महासचिव दिनेश कुमार सिंह को जिले के सभी कोटि के शिक्षकों का “महानायक” बताते हुए उनके साथ मिलकर संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों की समस्याओं, अधिकारों और मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा और उनकी आवाज को हर स्तर पर बुलंद किया जाएगा।

सम्मान समारोह के बाद जिले के सभी स्तर के संघीय अधिकारियों और सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। इनमें कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद मिश्र, अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिन्हा सहित विक्रमा पंडित, अशोक कुमार कुंवर, कारण सिंह, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जैनुद्दीन, नरेन्द्र कुमार शुक्ल, जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, रामाकांत चौधरी, जीउत मांझी, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश सिंह, जोगेंदर तिवारी, अरुण कुमार सिंह समेत लगभग सभी सदस्यों ने इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

- Sponsored -

शिक्षक नेताओं ने कहा कि यह सम्मान नई ऊर्जा देगा और संघ शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में और मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031