Siwan: ईश्वरीय सेवा में जीवन समर्पित… सिवान पहुंचीं ब्रह्माकुमारी स्मृति बहन, भव्य स्वागत

Share

जुड़कन की बेटी स्मृति बहन आज छत्तीसगढ़ रायपुर रिट्रीट सेंटर में दे रही सेवाएं, समाज ने त्याग और समर्पण को बताया प्रेरणा का स्रोत


डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

संवाददाता, सिवान।
हुसैनगंज प्रखंड के जुड़कन गांव की ब्रह्माकुमारी स्मृति बहन के सिवान आगमन पर महावीर पुरम स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में उनका भव्य स्वागत किया गया। सिवान लौटने पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में बीके परिवार, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

स्मृति बहन जुड़कन निवासी सुभाष चंद्र सिंह की बड़ी पुत्री हैं। इंदौर, मध्य प्रदेश से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सांसारिक जीवन की सुविधाओं को त्यागकर स्वयं को ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर दिया। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ रायपुर स्थित रिट्रीट सेंटर में आध्यात्मिक सेवाएं दे रही हैं और वहां अनेक लोगों को राजयोग व आध्यात्मिक जीवनशैली की प्रेरणा प्रदान कर रही हैं।

सिवान आगमन पर बीके सुधा बहन, रिंकी बहन, बीके गिरी, बीके प्रेम भाई, बीके अनिल भाई, निर्मल भाई, विमल भाई समेत कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ, शॉल और शुभकामनाओं के साथ उनका सम्मान किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि आज के दौर में जहां भौतिकवाद और पाप की प्रवृत्तियां तेजी से बढ़ रही हैं, वहीं स्मृति बहन का सेवा-पथ समाज के लिए प्रेरणा है। जुड़कन गांव के लोगों ने बताया कि उनकी तपस्या, त्याग और अनुशासन पूरे समुदाय के लिए गौरव की बात है। स्मृति बहन के समर्पण को समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत ईश्वरीय सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031