Railway: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल भी बरामद

Share

टास्क टीम की निगरानी में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, 15 लीटर देसी शराब जब्त और मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा गया


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान

सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टास्क टीम ने 28 फरवरी 2026 को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मोबाइल चोरी के एक मामले का भी खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी किए गए मोबाइल के साथ दबोच लिया गया।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर निरीक्षक सीआईबी छपरा और प्रभारी निरीक्षक सीवान सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में टास्क टीम द्वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक गाड़ी संख्या 15106 से उतरकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। तलाशी लेने पर उसके शरीर से टेप से बांधकर रखी गई देसी शराब और एक झोले में छिपाकर रखी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश साह (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय महेश साह, निवासी खुरमाबाद वार्ड संख्या 14, थाना मुफ्फसिल, जिला सीवान के रूप में हुई है। उसके पास से 75 पाउच “बंटी बबली” ब्रांड की देसी शराब बरामद की गई, जिनकी कुल मात्रा 15 लीटर आंकी गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,125 रुपये बताई गई है।

बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सदर सीवान को सौंप दिया गया, जहां बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कांड संख्या 163/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच उत्पाद थाना सदर के सहायक उपनिरीक्षक समोद कुमार द्वारा की जा रही है।


मोबाइल चोरी का भी हुआ खुलासा

इसी दिन RPF टास्क टीम ने एक अन्य कार्रवाई में ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस (गोरखपुर से संभलपुर) से यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया गया था।

निगरानी के दौरान आरोपी नागेंद्र कुशवाहा (40 वर्ष), पिता किशुनी भगत, निवासी ग्राम जुरकन, थाना हुसैनगंज, जिला सीवान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी किया गया एक वीवो Y-300 मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 22,000 रुपये बताई गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामानों की चोरी करता था। उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी सीवान को सौंप दिया गया है। रेल थाना सीवान में उसके विरुद्ध कांड संख्या 34/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार राम द्वारा की जा रही है।


टीम की सक्रियता से अपराध पर लगाम

इन दोनों सफल कार्रवाइयों में RPF पोस्ट सीवान की टास्क टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। रेलवे सुरक्षा बल की इस सक्रियता से स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031