प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारियां तेज़, रसूलपुर पंचायत में मंडल महामंत्री राजाराम शाह की अध्यक्षता में जनसंपर्क अभियान

Share

20 जून को पचरूखी के जोसौली में होगी प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा

मनोज कुमार सिंह ने घर-घर जाकर दिया कार्यक्रम का निमंत्रण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में पहुंचकर जुटाया समर्थन

केएमपी भारत। सीवान
रघुनाथपुर विधानसभा के रसूलपुर पंचायत में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 20 जून को पचरूखी प्रखंड के जोसौली में होने वाली सभा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई पंचायत के मुखिया सह भाजपा मंडल महामंत्री श्री राजाराम शाह ने की।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने रसूलपुर, रसूलपुर मौजा, बिनवल टोला, रसूलपुर कानू टोला, दलित बस्ती और बडरम पंचायत के महुअल बाजार, बिंदवल टोला सहित विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों से भेंट की और उन्हें प्रधानमंत्री की जनसभा में आने का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम में रघुनाथपुर विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार, पूर्व प्रमुख राजाराम शाह, भाजपा सिवान के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिन्हा, विजेंद्र शर्मा, अवधेश प्रसाद, उदयनाथ प्रसाद सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं में लीला देवी, कलावती देवी, रामादेवी, मधुबाला कुमारी, राजकुमारी देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी जैसे नाम प्रमुख रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930