सीवान : वरिष्ठ अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी ने की प्रशांत किशोर को समर्थन देने की अपील

Share

सिवान में जन सुराज को मिल रहा जनसमर्थन

बोले- सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास ही है जन सुराज; जीरादेई से चुनाव लड़ने की जताई मंशा

केएमपी भारत। सीवान
सिवान जिले के प्रख्यात समाजसेवी और वरिष्ठ अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी ने जन सुराज पार्टी को बिहार में बदलाव की उम्मीद बताया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास की उपज है, जिसका नेतृत्व प्रशांत किशोर जैसे दूरदर्शी और प्रतिबद्ध नेता कर रहे हैं।

इष्टदेव तिवारी, जो जन सुराज पार्टी की राजकोर कमेटी के सदस्य भी हैं, ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस बार वोट बिहार के सुनहरे भविष्य और अपने बच्चों की बेहतर ज़िंदगी के लिए दें। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि लोग जाति, धर्म और भावनाओं के नाम पर नहीं, बल्कि नीति और नीयत को देखकर वोट करें।

“तन-मन-धन से करें प्रशांत किशोर का समर्थन”

श्री तिवारी ने लोगों से आह्वान किया कि वे तन, मन और धन से प्रशांत किशोर के मिशन ‘बिहार बदलाव यात्रा’ का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति है।

“अगर पार्टी ने अनुमति दी तो जीरादेई से लड़ूंगा चुनाव”

इष्टदेव तिवारी ने संकेत दिया कि यदि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं, बल्कि सेवा और परिवर्तन की कर्मभूमि है।

“बिहार को चाहिए नई दिशा, नया नेतृत्व”

अपने संबोधन में श्री तिवारी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार को अब ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो जमीन से जुड़ा हो, जनता की तकलीफों को समझता हो और उसका समाधान ईमानदारी से करना चाहता हो। उनका कहना है कि जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर बिहार को उस दिशा में ले जा सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930