सीवान : शहीद को 50 लाख तक नहीं दे सकी सरकार, परिजनों से मिले तेजस्वी यादव

Share

भारत-पाक युद्ध में बलिदान देने वाले वीर शहीद रामबाबू सिंह के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

राज्य सरकार की उपेक्षा पर जताया आक्रोश, मदद का दिलाया भरोसा


केएमपी भारत। तरवारा (सीवान)।
भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए वसीलपुर गांव के शहीद रामबाबू सिंह के परिजनों से मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। जीबीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसीलपुर पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद परिवार की पीड़ा को गंभीरता से सुना और राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

परिजनों ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से अब तक उन्हें घोषित 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तक नहीं मिली है। इससे परिवार में गहरी मायूसी है। शहीद के छोटे भाई अभिषेक कुमार ने कहा कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “यह अत्यंत शर्मनाक है कि देश के लिए जान देने वाले सपूत के परिवार को इतने वर्षों बाद भी न्याय नहीं मिला। मैं खुद इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर संबंधित विभाग तक उठाऊंगा। जल्द ही इस परिवार को उनका हक दिलाया जाएगा।”

इस मौके पर राजद के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तेजस्वी ने प्रशासन से इस मामले में तत्परता दिखाने की अपील की और कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ ऐसा व्यवहार देश की आत्मा को ठेस पहुंचाता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728