सीवान : भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सीवान के सुभाष चौहान को मिली जगह

Share

2 जुलाई 2025 को पटना में आयोजित बैठक में होंगे शामिल, शुभचिंतकों ने दी बधाई

केएमपी भारत। सीवान

भारतीय जनता पार्टी ने सिवान जिले के सक्रिय कार्यकर्ता सुभाष चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी की लहर है। सुभाष चौहान नोनिया महासंघ सिवान के जिलाध्यक्ष सह नगर परिषद सिवान के वार्ड संख्या 22 की पार्षद श्रीमती रीता देवी के प्रतिनिधि भी हैं।

भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने इस नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुभाष चौहान को 2 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्य समिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है। यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर केंद्रित होगी।

सुभाष चौहान को बधाई देने वालों में प्रभु जी चौहान, सत्यनारायण चौहान, शिवरतन व्यास, माधव चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन और कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

सुभाष चौहान ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा और संगठन के लिए किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों और जनसेवा की भावना से कार्य करते रहेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930