सीवान : पचलखी हाई स्कूल में चोरों का कहर

Share

इन्वर्टर-बैटरी के बाद समरसेबल मोटर भी चोरी, बढ़ते अपराध से लोग डरे

केएमपी भारत। नौतन (सीवान)।
पचलखी उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनु तिवारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गए आवेदन में बताया गया है कि 13 जून 2025 की सुबह जब विद्यालय का दरवाजा खोला गया तो प्राचार्य कक्ष व मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया गया। जांच करने पर पता चला कि चोर इन्वर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए।

इस घटना से विद्यालय प्रशासन हैरान और परेशान है। प्रधानाध्यापिका ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए डीईओ से उचित कार्रवाई और मार्गदर्शन की मांग की है।

रेनु तिवारी ने यह भी बताया कि इससे पहले 26 अप्रैल 2025 को भी विद्यालय परिसर में चोरी की घटना हो चुकी है, जब समरसेबल पम्प का ढक्कन खोलकर चोर मोटर और विद्युत तार चुरा ले गए थे।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विद्यालय में पढ़ाई और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और संस्थान की संपत्ति को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

क्षेत्र में बढ़ रहे आपराधिक घटनाएं
गौरतलब है कि नौतन थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों में इजाफा देखा जा रहा है। लोगों में असुरक्षा और दहशत का माहौल है। आमजन अब रात के समय जागकर अपने घर और संपत्ति की निगरानी करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930