Siwan News: शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता, सदन से सरकार तक उठाएंगे आवाज : आनंद पुष्कर

Share

विद्यालयों में संवाद कर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं, स्थानांतरण, प्रमोशन, वेतन विसंगति समेत कई मुद्दों पर मिला समर्थन

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यूनाइटेड) एवं एनडीए के प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने गुरुवार को सिवान जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया। उन्होंने धनौती मठ कोऑपरेटिव उच्च विद्यालय जगदीशपुर, दामोदर उच्च विद्यालय नारायणपुर, गंगा बस कनोडिया उच्च विद्यालय, शाहपुर उच्च विद्यालय, हसुआं सहित कई विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी सेवा-संबंधी समस्याओं और लंबित मांगों से उन्हें अवगत कराया।

शिक्षकों ने स्थानांतरण, प्रमोशन, इंक्रीमेंट, वेतन विसंगति, वेतन संरक्षण सहित विभिन्न सेवा मामलों को प्रमुखता से उठाया। वहीं वित्तरहित शिक्षकों के लिए वेतनमान लागू करने, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन भुगतान तथा लंबित वेतन के शीघ्र भुगतान की मांग भी रखी गई। शिक्षकों ने विद्यालयों से जुड़ी अन्य व्यवहारिक समस्याओं की भी जानकारी दी।

ई. आनंद पुष्कर ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि शिक्षक समाज की जायज मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती और प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और सेवा-सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक विषय के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में उनकी आवाज को सदन से लेकर सरकार तक मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

- Sponsored -

केदारनाथ पांडेय के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प

विद्यालय भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों ने स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय के शिक्षक हित में किए गए संघर्ष और योगदान को याद किया। शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षक समाज के अधिकार, सम्मान और हितों के लिए संघर्ष किया। शिक्षकों ने उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने के लिए ई. आनंद पुष्कर को समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर सिवान जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के परीक्षा सचिव मनोरंजन कुमार सिंह, परीक्षा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राम, राज्य पार्षद देवकीनंदन ओझा, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संयुक्त सचिव डॉ. मुरलीधर पांडेय, मुनेन्द्र पांडेय, वीरेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

ई. आनंद पुष्कर ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक शिक्षक की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग और समर्थन के प्रति आभार भी जताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031