Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों को एकजुटता और राष्ट्रसेवा का संदेश

Share

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव ने दी शुभकामनाएं

कहा—शिक्षक नई पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाने में निभाएं अहम भूमिका

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, सिवान के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव ने जिले के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है।

ठाकुर प्रसाद यादव ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

- Sponsored -

शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें अनुशासन, नैतिकता, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव दें।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत भाव को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।

शिक्षक समाज के मार्गदर्शक हैं और उनके प्रयासों से ही मजबूत, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव जयप्रकाश चौधरी, माधव सिंह, अंबिका यादव, अमरजी कुमार, विकास दत्ता, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार एवं रमेश कुमार सिंह ने भी जिले के सभी शिक्षकों एवं आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

संघ के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों से राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031