सीवान : राजकीय पॉलिटेक्निक सीवान के छात्रों ने एथलेटिक्स में दिखाया दम

Share

28वीं एथलेटिक मीट में 3 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर बढ़ाया संस्थान का मान

केएमपी भारत। सीवान
28वीं सीवान एथलेटिक्स एसोसिएशन मीट में राजकीय पॉलिटेक्निक सीवान के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। चार छात्रों ने कुल चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संस्थान में उत्साह का माहौल है।

100 मीटर रेस में प्रवीण ने मारी बाज़ी, सुधांशु को रजत
प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में प्रवीण साहू ने अपनी रफ्तार से सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, इसी रेस में सुधांशु सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

200 मीटर में दोहरी जीत, लंबी कूद में भी परचम
200 मीटर दौड़ में सुधांशु सिंह ने एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके साथ मंनजय कुमार ने भी 200 मीटर की रेस में दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके अलावा मंनजय ने लंबी कूद में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक झटका।

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं, खेल प्रभारी ने जताया गर्व
संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रवीण पचौरी ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारे छात्र तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह उपलब्धि उनके समर्पण का परिणाम है।”

खेल प्रभारी मोहम्मद इक़बाल हुसैन ने भी छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, “हमारे छात्रों की मेहनत रंग लाई है। यह सफलता पूरे संस्थान के लिए प्रेरणा है। हम आगे और भी ज्यादा छात्रों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करेंगे।”

संस्थान में खुशी का माहौल, छात्रों का हौसला बुलंद
इस शानदार उपलब्धि से संस्थान के अन्य छात्रों में भी उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर टिकी हैं, जहां इन खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930