मानसून की पहली बारिश से भीगी धरती, खिल उठे चेहरे… किसानों को राहत, मौसम हुआ सुहाना

Share

मानसून की पहली बारिश से भीगी धरती, खिल उठे चेहरे… किसानों को राहत, मौसम हुआ सुहाना

केएमपी भारत। सीवान |

गर्मी से झुलस रही धरती पर सोमवार को राहत की बूंदें बरसीं। झमाझम बारिश के साथ इस बार मानसून ने पूरे इलाके में दस्तक दे दी है। आसमान में सुबह से ही बादल मंडरा रहे थे और दोपहर के बाद एकाएक मौसम बदला, ठंडी हवाओं के साथ बारिश की झड़ी लग गई। पहली बारिश ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत दी है।

मिट्टी की सौंधी खुशबू और बच्चों की किलकारी
मानसून की पहली फुहारें गिरते ही मिट्टी से उठती सौंधी खुशबू ने हर किसी के मन को भिगो दिया। बारिश की खबर से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब खेतों की ओर रुख कर चुके हैं। धान की बुवाई की तैयारी जोरों पर है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक बारिश यूं ही बनी रही तो इस बार अच्छी खेती की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक और बारिश की संभावना जताई
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सिवान और आसपास के जिलों में सक्रिय हो चुका है। अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930