सीवान : विदूर्ति हाता पुलिस लाइन की जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में, दो दिन में पूरी तरह तैयार होगी सड़क

Share

सीवान नगर परिषद वार्ड 5 की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

केएमपी भारत। सीवान | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 अंतर्गत विदूर्ति हाता पुलिस लाइन की वर्षों से उपेक्षित पड़ी सड़क का अब कायाकल्प हो रहा है। स्थानीय वार्ड पार्षद शोभा देवी एवं उनके पुत्र अमित कुमार के प्रयास से इस सड़क के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की गई है। लगभग 4.50 लाख रुपए की लागत से बन रही यह सड़क अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि सड़क पर पहले से मौजूद गहरे गड्ढों की भराई एवं सोलिंग का काम पूरा हो चुका है। अब पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) बिछाने का कार्य जारी है, जिसे अगले दो दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

लंबे समय से इस मार्ग पर जर्जर स्थिति के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से पुलिस लाइन से जुड़े आवासीय क्षेत्रों के लोगों को बारिश में जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ता था। सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी और संतोष का माहौल है।

पार्षद की सक्रियता लाई रंग

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए पार्षद शोभा देवी और उनके पुत्र अमित कुमार को धन्यवाद दिया। लोगों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही उनकी यह मांग अब जाकर पूरी हुई है, जिससे रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930