Siwan News: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सिवान के अध्यक्ष बागिन्द्र नाथ पाठक का निधन, 10 मार्च को होगा श्राद्धकर्म व ब्रह्मभोज

Share

शिक्षा जगत में शोक की लहर, मड़कन स्थित पैतृक आवास पर होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान :

शिक्षा जगत के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, सिवान के अध्यक्ष बागिन्द्र नाथ पाठक का 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को निधन हो गया। उनके निधन से जिले के शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे और अपने सरल स्वभाव तथा कर्मठता के लिए जाने जाते थे।

परिजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिवंगत बागिन्द्र नाथ पाठक के श्राद्धकर्म, पगड़ी रस्म एवं ब्रह्मभोज का आयोजन 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को उनके पैतृक निवास ग्राम मड़कन, जिला सिवान में किया जाएगा। इस दिन शाम 4 बजे से श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा परिजन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

परिवार के सदस्यों ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों एवं समाज के लोगों से अपील की है कि वे उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें तथा शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।

- Sponsored -

शोकाकुल परिवार में डॉ. बी.पी.एन. पाठक, उमानाथ पाठक, सत्येन्द्रनाथ पाठक, राजेश कुमार पाठक सहित समस्त पाठक परिवार शामिल हैं। वहीं अमित कुमार पाठक और अंकित पाठक ने जानकारी दी कि सभी कार्यक्रम ग्राम मड़कन स्थित पैतृक निवास पर ही संपन्न होंगे।

उन्होंने बताया कि यह स्थान सिवान-आंदर रोड ओवरब्रिज से लगभग तीन किलोमीटर दक्षिण स्थित है, जहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से आने का अनुरोध किया गया है।

दिवंगत बागिन्द्र नाथ पाठक के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930