Siwan Wedding: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय करेंगे कन्यादान, आम परिवार की बेटी की शादी में दिखेगा एनडीए का दम

Share

सिवान के आंदर प्रखंड में पतार गांव में तय हुई शादी; भाजपा के तमाम नेता और मंत्री बनेंगे गवाह


बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान |
सिवान जिले के आंदर प्रखंड स्थित पतार गांव में एक आम परिवार की बेटी की शादी खास बन गई है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह विधि मंत्री मंगल पांडेय खुद कन्यादान करेंगे। वे इस शादी में वधू को अपनी पुत्री मानते हुए सामाजिक दायित्व निभाएंगे।

सिवान भाजपा के मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सोनाकरा निवासी राजेंद्र राम एवं उर्मिला देवी के पुत्र रितेश कुमार राम के साथ ग्राम पतार निवासी वीरेंद्र राम एवं श्रीकांती देवी की पुत्री मीरा कुमारी का विवाह तय हुआ है।

यह शादी केवल दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राजनीतिक सहभागिता का प्रतीक बनेगी। शादी समारोह 7 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होगी।

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी और जनक राम भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा सिवान जिला के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई नेता भी शादी में उपस्थित रहेंगे।

बताया जा रहा है कि मंगल पांडेय पहले से ही मीरा कुमारी और उसके परिवार के संपर्क में हैं और बेटी की तरह स्नेह रखते हैं। यह शादी सामाजिक समानता और राजनीतिक संवेदनशीलता का अनोखा उदाहरण पेश करेगी।

स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं और गांव में इस शादी को लेकर भारी उत्साह है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728