Kaimur news: मंत्री अशोक चौधरी का तेजस्वी पर तीखा हमला-“तेजस्वी यादव अगर अपने कार्यकाल में शुरू की गई एक भी योजना बता दें, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।”

Share

कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के हाई स्कूल हाटा मैदान में 91 सड़कों का शिलान्यास: 267 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात


कैमूर के चैनपुर में जनसभा, मंत्री ने कहा – तेजस्वी के मुकाबले नीतीश कुमार को कहीं ज्यादा तजुर्बा, एक भी योजना बताएं तो छोड़ दूंगा मंत्री पद


बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

कैमूरl अजीत कुमार :
कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के हाई स्कूल हाटा मैदान में आज ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने 267 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 91 सड़कों का शिलान्यास और कार्य प्रारंभ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। कार्यक्रम में मंत्री ने जहां विकास योजनाओं की चर्चा की, वहीं विपक्ष पर जोरदार हमला भी बोला। https://youtu.be/cHYEBrlOroc?si=Fn7kXjaw8xlX2tkM

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार नकलची नहीं, बल्कि जनता के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन योजनाओं का जुलाई और अप्रैल में शिलान्यास किया था, अब उनका क्रियान्वयन शुरू हो रहा है। हर उस गांव में सड़क बनेगी जहां कम से कम 100 की आबादी है। एक भी गड्ढा नहीं रहेगा – सड़कें राइडिंग क्वालिटी के साथ बनेंगी।”

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चार-पांच पुलों और 60 से अधिक सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। यह जनता से किया गया वादा है जिसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।

- Sponsored -

इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के “नीतीश को नकलची” बताने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “तेजस्वी जी को नीतीश कुमार के बराबर आने के लिए एक जन्म और लेना होगा। नीतीश कुमार के पास उतना तजुर्बा है जितनी तेजस्वी यादव की उम्र भी नहीं होगी। जिसने खुद पढ़ाई नहीं की, वह दूसरों को क्या नकलची कहेगा?”

उन्होंने आगे कहा, “जब तेजस्वी यादव को मौका मिला था, तब वे इसी विभाग के मंत्री थे। एक भी योजना शुरू नहीं करवा पाए। अगर तेजस्वी जी एक भी योजना बता दें, जो उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग में शुरू की हो, तो मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।”

कार्यक्रम में मंत्री के बयानों से जहां समर्थकों में उत्साह दिखा, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से विपक्ष को कड़ा संदेश भी गया। मंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुंचे और विकास हर घर तक जाए।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30