Siwan: दरौली में सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर; सोते वक्त सांप ने डसा, मुंह से झाग आने पर बढ़ी अफरा-तफरी

Share

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

संवाददाता, दरौली। दरौली प्रखंड के दोन पंचायत स्थित लेंजा गांव में रविवार देर रात सर्पदंश की घटना से हड़कंप मच गया। गांव के रंजीत कुमार गोंड (25) को घर में सोते समय अचानक सांप ने डस लिया। युवक के चीखने पर परिजन पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। मुंह से झाग आने लगा था, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता अली अहमद मौके पर पहुंचे और बिना देर किए निजी वाहन से रंजीत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दरौली ले जाया गया। पीएचसी में मौजूद डॉ. रामइकबाल सिंह ने तुरंत एंटी-स्नेक उपचार शुरू किया और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की।

डॉ. सिंह ने बताया कि मरीज के लक्षण गंभीर थे और समय पर उपचार जरूरी था। प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा और निगरानी के लिए युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव और चिंता का माहौल है। परिजन अस्पताल में लगातार उसके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। ग्रामीणों ने इलाके में सांपों की बढ़ती गतिविधि पर चिंता जताते हुए प्रशासन से नियंत्रित करने की मांग की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031