गोरखपुर : बेलीपार में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की सिर में गोली मारकर हत्या

Share

पीछा कर गड्ढे में घेरकर सिर में सटाकर मारी गोली, हाईवे पर सनसनी

वाराणसी हाईवे पर महोब गांव के पास स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने दिनेश निषाद को बनाया निशाना

आठ नामजद समेत 11 पर केस, आठ हिरासत में

केएमपी भारत। गोरखपुर (बेलीपार)।
शनिवार दोपहर गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित महोब गांव के पास वाराणसी हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बदमाशों ने दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भरवल गांव निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

दिनेश निषाद बाइक से अपने साथी संजय निषाद के साथ बस झोले में आम लेकर गांव लौट रहा था। तभी सफेद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू किया। पीछा करते हुए कार सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर दिनेश को गिरा दिया। साथी संजय जान बचाकर भाग निकला, लेकिन दिनेश को बदमाशों ने खनन वाले गड्ढे तक खदेड़ कर घेर लिया और सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी।


100 मीटर तक पीछा कर किया वार, गोली मारते ही लहराया असलहा, भाग निकले आरोपी

घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जैसे ही दिनेश महोब गांव के पास पहुंचा, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बाइक फिसलाने के बाद दिनेश गड्ढे की तरफ भागा, लेकिन वहां 100 मीटर तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई करने के बाद गोली मार दी।

हत्या के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। घटनास्थल के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जो दिनेश की बताई जा रही है।


पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, आठ नामजद समेत 11 पर केस, आठ हिरासत में

मृतक दिनेश निषाद के छोटे भाई रमेश निषाद की तहरीर पर गांव के जुगुल निषाद, उसके बेटे पंकज, प्रेम, सुरेंद्र, इंदल, संजय, संतोष, अनिल निषाद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और लगातार दबिश दी जा रही है।

मौके पर पहुंचे DIG और SSP, कहा– किसी को बख्शा नहीं जाएगा

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा और एसएसपी राज करन नय्यर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए गए।

एसएसपी ने बताया:

“परिवार की तहरीर पर आठ नामजद समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
राज करन नय्यर, एसएसपी

गांव और इलाके में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। हाईवे पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक परिवार को मुआवजे की मांग की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930