सीवान : कन्हौली में सड़क हादसे में मजदूर की मौत: घर लौटते समय स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान

Share

बसंतपुर से मजदूरी कर लौट रहा था ज्योवाला सिंह, हादसे के बाद वाहन समेत फरार हुआ स्कॉर्पियो चालक, गांव में मातम का माहौल

केएमपी भारत। बसंतपुर (सीवान)।
शुक्रवार की देर शाम एनएच-227ए पर कन्हौली गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कन्हौली निवासी निराला सिंह का ज्येष्ठ पुत्र ज्योवाला सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष), मजदूरी कर बसंतपुर से अपने घर लौट रहा था, तभी एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

घटना कन्हौली पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ज्योवाला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना बसंतपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

गरीब परिवार का था सहारा, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक ज्योवाला सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं – गुनगुन (3 वर्ष) और लड्डू (2 वर्ष)। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी गुड़िया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि ज्योवाला बेहद मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो रोजी-रोटी के लिए रोज बसंतपुर जाकर मजदूरी करता था। उसके जाने से परिवार पर आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बड़ा संकट आ गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच, फरार चालक की तलाश जारी

- Sponsored -

पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है, और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। इधर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई इस घटना से आहत है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930