सलेमगढ़ : दहेज में धमकी दी, दुल्हन ने तोड़ी शादी: बरात लौटी खाली हाथ, घरातियों ने लौटाया सारा सामान

Share

कुशीनगर के सलेमगढ़ में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल पर मिली धमकी बनी रिश्ता टूटने की वजह

केएमपी भारत। सलेमगढ़ (कुशीनगर)।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब एक साहसी दुल्हन ने दहेज के लिए धमकी मिलने के बाद निकाह से इनकार कर दिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र से आई बरात को स्वागत-सत्कार तो मिला, लेकिन दुल्हन के फैसले ने सबको चौंका दिया।

जानकारी के मुताबिक, बरात शाम सात बजे धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची। बरातियों का बड़े ही आदर-सत्कार के साथ नाश्ता व भोजन कराया गया। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब नौ बजे जब निकाह की रस्म शुरू होने लगी, तभी दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया।

दुल्हन का आरोप था कि बरात के दिन ही दूल्हे ने उसे मोबाइल पर कॉल कर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की धमकी दी थी। इस अपमानजनक व्यवहार से आहत होकर उसने निकाह न करने का निर्णय लिया।

घटना के बाद घरातियों और बरातियों के बीच घंटों तक समझाइश और माफी का दौर चला। दूल्हे ने खुद भी माफी मांगी, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार, देर रात बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से दहेज के सामान भी आपसी सहमति से वापस कर दिए गए। दुल्हन के साहसी कदम की चर्चा पूरे गांव में हो रही है, वहीं लोग इसे दहेज के खिलाफ मजबूत संदेश के रूप में देख रहे हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930