Kushinagar (UP): कसया के होटल और मैरिज लॉन में संदिग्ध गतिविधियों पर छापा: 10 महिलाएं और 6 युवक पकड़े गए

Share

देह व्यापार की थी गुप्त सूचना, कसया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पर्ल होटल और उत्सव मैरिज लॉन सील

सेंट्रल डेस्क, केएमपी भारत, गोरखपुर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने देह व्यापार की गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। हाइवे चौकी क्षेत्र के देवरिया रोड स्थित पर्ल होटल और एनएच 28 के किनारे स्थित उत्सव मैरिज लॉन पर छापा मारा गया। छापेमारी में लगभग 10 युवतियां/महिलाएं और 6 युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। https://youtube.com/shorts/6i65KV1sDSs?si=QIp8ZeQ5wEwkk38i

CO और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में हुई छापेमारी

इस छापेमारी का नेतृत्व सीओ कसया कुंदन सिंह और नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने किया। टीम में थानाध्यक्ष कसया अमित शर्मा, हाइवे चौकी प्रभारी एसआई विवेक पांडेय, राजस्व निरीक्षक अजय लाल श्रीवास्तव, महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

होटल और मैरिज लॉन को किया गया सील

मौके की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पर्ल होटल और उत्सव मैरिज लॉन को सील कर दिया है। पुलिस और प्रशासन दोनों मिलकर गहन जांच में जुट गए हैं। पकड़े गए युवतियों और युवकों से पूछताछ की जा रही है।

देह व्यापार की गुप्त सूचना से मचा हड़कंप

बताते हैं कि प्रशासन को कई दिनों से देह व्यापार की गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टि के लिए यह योजनाबद्ध छापेमारी की गई। पुलिस अब होटल और मैरिज लॉन के संचालकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी में है।

स्थानीय लोग मौके पर जुटे, चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। होटल और मैरिज लॉन में अचानक पुलिस की दबिश से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के बीच यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930