PM मोदी का सीवान दौरा: आयुक्त ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, दिए सख्त निर्देश

Share

केएमपी भारत। सीवान ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 20 जून 2025 को सिवान जिला के पचरुखी प्रखंड स्थित जसौली खर्ग गांव में आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रोशन खुद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने साफ निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मंच निर्माण, आम जनता के बैठने की व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, पेयजल, शौचालय तथा वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर सभी पहलुओं पर बारीकी से निर्देश दिए गए।





स्थानीय प्रशासन को मिली जिम्मेदारियां
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने हर विभाग को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि आगामी कुछ दिनों में होने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग रोजाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का है, इसलिए हर पहलू में सौ फीसदी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह
प्रधानमंत्री के आगमन की खबर से जसौली खर्ग गांव और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है। गांव के लोगों ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री जैसे नेता का स्वागत करने का अवसर मिलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकसी
आयुक्त ने पुलिस प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने और हर आने-जाने वाले रास्ते पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था की व्यवहारिकता परख सकी जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31