सीवान : दरौली में बदलाव की हुंकार — सैकड़ों महिलाओं ने भरा माई-बहिन मान योजना का फॉर्म

Share

एनडीए सरकार को बदलने का लिया संकल्प
तीन घंटे तक चली फॉर्म भरने की प्रक्रिया, महिलाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

महिलाओं का भरोसा कांग्रेस पर — सत्ता में आते ही खाते में पहुंचेंगे ₹2500: सुशील कुमार
कहा – राहुल गांधी की गारंटी है पक्की, माई-बहिन मान योजना बनेगी महिलाओं की आर्थिक ढाल

केएमपी भारत। सीवान |

दरौली विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के कार्यक्रम में शनिवार को माई-बहिन मान योजना को लेकर ज़बरदस्त जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना के लिए फॉर्म भरकर एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पांच काउंटर लगाए गए, जहां तीन घंटे तक महिलाओं की लंबी कतारें रहीं। हर महिला के चेहरे पर बदलाव की उम्मीद और राहुल गांधी की गारंटी पर भरोसा साफ देखा गया।

“महिलाओं की आवाज़ बन रही है कांग्रेस”: जिलाध्यक्ष सुशील कुमार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि माई-बहिन मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही इस योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगा। राहुल गांधी ने जो कहा है, वह कर दिखाया है और इस बार भी करके दिखाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि अब बिहार बदलाव चाहता है और कांग्रेस को मौका देना चाहता है।

“कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल में योजना की सफलता मिसाल” — डॉ. केशव तिवारी

गुठनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. केशव तिवारी ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में यह योजना पहले से लागू है। झारखंड में भी इंडिया गठबंधन की सरकार के तहत यह लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

“देश को साथ लेकर चलाने वाली सिर्फ कांग्रेस” — अरुण मांझी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण मांझी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने आजादी दिलाई, संविधान दिया और देश को एकजुट रखा। उन्होंने कहा कि “आज देश को उसी सोच और भावना की फिर से जरूरत है। कांग्रेस वही भरोसा और स्थायित्व ला सकती है।”

“आज देश उन्हीं के हाथ में है जिनका आज़ादी आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं” — रजनीश मिश्रा

कांग्रेस युवा नेता रजनीश मिश्रा ने कहा कि आज देश उन लोगों के हाथ में चला गया है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया, लेकिन खुद को सबसे बड़ा देशभक्त साबित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि “देश अब जाग चुका है और सच्ची देशभक्ति को पहचान चुका है।”

महिलाओं की भारी भागीदारी, ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़ी भीड़

कार्यक्रम में गांव-देहात की महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित प्रमुख महिलाओं में — रेणु देवी, सुशीला देवी, सविता देवी, कमलावती देवी, सुनैना देवी, गोदावरी देवी, जन्नत निशा, फूलमती देवी, मरजीना खातून, गुड़िया देवी, लीला देवी, मीरा देवी, रेहाना खातून, सुमित्रा देवी, प्रेमा देवी, रामावती देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, चंपा देवी, शोभा देवी, सीमा देवी, विलकिस खातून, चांदनी देवी, शमीमा खातून, लक्ष्मी देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728