दिल्ली पब्लिक स्कूल सीवान के चेयरमैन को शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान

Share

सिलीगुड़ी में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय परिषद में बिहार के आईजी विकास वैभव ने किया सम्मानित, शिक्षा में योगदान पर हुई सराहना

केएमपी भारत। सिवान/सिलीगुड़ी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीवान के चेयरमैन मोहम्मद शफीकुर रहमान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सिलीगुड़ी के होटल मैरियट में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय परिषद में सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार के आईजी विकास वैभव द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में कटिहार के सांसद तारिक अनवर, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद, उपाध्यक्ष फादर पीटर, राष्ट्रीय सचिव मर्विन कोवेल सहित देशभर से आए विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षा और बाल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान “प्रारंभिक बचपन : सुविधाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण” विषय पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।

सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य लोगों ने मोहम्मद शफीकुर रहमान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मेलन के अंत में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य शिक्षाविदों और स्कूल संचालकों को भी सम्मानित किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031