सीवान : ग्रीष्मावकाश के बाद सिटी मोंटेसरी स्कूल में 80% उपस्थिति, छात्रावास में भी बच्चे पहुंचे

Share

दो दिन में ही बच्चों की अधिकांश उपस्थिति से प्राचार्य गदगद

1994 से संचालित छात्रावास में दूर-दराज़ से आते हैं विद्यार्थी

छात्रावास में भोजन, आवास और कोचिंग की बेहतर व्यवस्था

केएमपी भारत। सीवान।
सिटी मोंटेसरी स्कूल, सीवान में ग्रीष्मावकाश के बाद 23 जून को विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों की सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अवकाश के बाद केवल दो दिनों में सभी बच्चों की उपस्थिति विद्यालय के प्रति उनके समर्पण और अनुशासन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल स्कूल की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के विश्वास का भी प्रतीक है।

प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 1994 से विद्यालय में छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है, जहां इस समय विभिन्न कक्षाओं के छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह छात्रावास दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बन गया है।

कोचिंग और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था
प्राचार्य सिंह ने जानकारी दी कि छात्रावास में न केवल आवास और भोजन की उत्तम व्यवस्था है, बल्कि पढ़ाई को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिदिन दो घंटे की नियमित कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है। अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में यह कोचिंग बच्चों की शैक्षणिक दक्षता को और बेहतर बनाती है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि वे शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और समर्पण पर भी विशेष ध्यान देते हैं, जिससे छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728