Siwan: कारगिल विजय दिवस: सिवान में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

Share

जेपी चौक से शहीद सराय तक निकली विजय मशाल यात्रा, शहीद रामभू सिंह के परिजनों को भी किया गया सम्मानित

बिहार डेस्क, केएमपी भारत, पटना।

सिवान | भारतीय जनता पार्टी सिवान जिला इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और युद्ध वीरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जेपी चौक पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सफाई कर उन्हें नमन करते हुए की गई।

पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सिवान जिले के पूर्व सैनिकों – रामबाबू प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अरुण कुमार ओझा, राजीव रंजन सिंह, अरविंद कुमार शर्मा और राजेश कुमार सहित अन्य को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेरखान और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम गिरी मौजूद रहे।

शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलन, वीरों को नमन
शहर के शहीद सराय स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा, “जब हम अपने घरों में दीवाली मनाते हैं, तब हमारे सैनिक खून की होली खेलते हुए सरहद की रक्षा करते हैं। यह दिन उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी।”

विजय मशाल यात्रा का आयोजन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में विजय मशाल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद सराय से शुरू होकर बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ उत्साह से हिस्सा लिया।

शहीद रामभू सिंह के परिजनों को किया सम्मानित
चित्तौड़ के निवासी शहीद रामभू सिंह की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं – देवेंद्र गुप्ता, सुनील चंदेल, पिंटू जायसवाल, शिवम कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके भतीजे संदीप सिंह को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रवासी महिलाओं ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
वार्ड संख्या 31 में महिला प्रवासी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी चांदनी पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीदों की याद में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महिला प्रवासी बहनों ने भी वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031