Siwan News: तिरंगे के सम्मान में उतरेगा पूरा जिला: भाजपा की बैठक में तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर बनी रणनीति

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

बसंतपुर (सिवान)।

प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारी और उसे सफल बनाने के लिए रणनीति तय करना था।

जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वह इस यात्रा को जन-जन का आंदोलन बनाए। पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों के भीतर देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना है, जिनके बलिदान से हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि होगी।

बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाया जाए। आज उनके कुशल नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है, और हमें उनके इस मिशन में सहभागी बनना है।

बैठक में प्रमोद तिवारी, प्रदीप रोज, जितेंद्र सिंह, सुजीत पांडेय, विजय पांडेय, नीरज सिंह समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728