Saharsa Crime: सहरसा में सड़क किनारे 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share

रात में घर से निकला था युवक, सुबह मिली लाश — FSL टीम ने मौके पर जुटाए साक्ष्य

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा | विकास कुमार

सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद वार्ड नम्बर-43 में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मो. आशिफ उर्फ सरफ़राज के रूप में हुई है, जो इसी वार्ड का रहने वाला था और ई-रिक्शा चलाकर रोजी-रोटी कमाता था। https://youtu.be/vRBUm443AmI?si=vyCJEtJi_U3DYzdI

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात आशिफ घर पर खाना खाने के बाद बाहर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि आशिफ की हत्या की गई है। उनका कहना है कि वह किसी विवाद में नहीं था, लेकिन उसकी मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। परिजनों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जिसमें खून के धब्बे और आसपास के निशान शामिल हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या और दुर्घटना, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं। कई लोगों ने रात में इलाके में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने की मांग की है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930