Free Electricity Scheme: कैमूर में सीएम नीतीश 12 अगस्त को करेंगे उपभोक्ताओं से सीधा संवाद

Share

दुर्गावती प्रखंड में चार जगह लगेंगे संवाद शिविर, 125 यूनिट फ्री बिजली योजना पर होगी चर्चा

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूर | अजीत कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार 12 अगस्त को बिजली उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इसको लेकर दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत चार संवाद स्थल तय किए गए हैं। प्रखंड विद्युत कनीय अभियंता रौनक कुमार कश्यप ने बताया कि ये संवाद शिविर प्रखंड कार्यालय दुर्गावती, उच्च विद्यालय धनेछा, उच्च विद्यालय कल्याणपुर और पंचायत सरकार भवन खजुरा में सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे।

मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की नई योजना — घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली — की पूरी जानकारी देना है। इस योजना का लाभ 1 अगस्त से दिया जा रहा है, जो जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लागू है। इससे उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का पूरा बिल सरकार दे रही है।

कनीय अभियंता ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। सरकार चाहती है कि उपभोक्ता योजना के सभी पहलुओं को अच्छे से समझें और अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं।

- Sponsored -

इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। संवाद शिविर में अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब दिए जाएंगे और योजना से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे योजना की पारदर्शिता और प्रभाव बढ़ेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31