Congress Protest: राहुल गांधी के वीडियो में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा, कांग्रेस बोली— लोकतंत्र की रक्षा तक संघर्ष जारी रहेगा

Share

वोट चोरी का षड़यंत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिखाया गया

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक शहर के लिमरा होटल में हुई। बैठक में राहुल गांधी द्वारा जारी किए गए वीडियो को स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें मतदाता सूची में की गई कथित गड़बड़ियों और फर्जी वोटिंग के उदाहरण सामने आए।

बैठक में मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि इस षड्यंत्र में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत है। उन्होंने कहा— “भाजपा के खिलाफ माहौल होने के बावजूद सरकार बनाने का यह ‘जादू’ अब जनता के सामने बेनकाब हो रहा है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सीवान जिले के दारौंदा विधानसभा के सिसवन ब्लॉक के अरजानीपुर बूथ की मतदाता मिनता देवी की उम्र चुनाव आयोग ने 124 साल दर्ज कर रखी है, जबकि मकान संख्या पर किसी अन्य व्यक्ति— धनंजय कुमार सिंह का नाम दर्ज है।

जिलाध्यक्ष के मुताबिक, इसी तरह के फर्जीवाड़े अन्य बूथों पर भी किए गए हैं। कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने कहा— “एक व्यक्ति, एक वोट का सिद्धांत हर हाल में लागू होना चाहिए। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।”

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे, डॉ. विधु शेखर पांडेय, कमलेश सिंह बच्चू, डॉ. के. एहतेशाम अहमद, जमशेद अली, विश्वनाथ यादव, इंदु देवी, रमेश उपाध्याय, वृज किशोर सिंह, राम कृष्ण तरुण, मो. हक, कमल किशोर ठाकुर, अलाउद्दीन अहमद, अजीत उपाध्याय, नबी रसूल अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने बैठक में संकल्प लिया कि वे मतदाता सूची में फर्जी नामों और वोट चोरी के हर मामले को सार्वजनिक करेंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बन सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930