Independence Day 2025: सिवान में निकली तिरंगा यात्रा, मंत्री मंगल पांडे बोले – ‘हर घर तिरंगा से बढ़ेगा राष्ट्रभक्ति का जज्बा’

Share

बीजेपी युवा मोर्चा ने निकाली भव्य यात्रा, शहीदों और महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | कृष्ण मुरारी पांडेय

स्वतंत्रता दिवस से पहले सिवान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया।

यात्रा की शुरुआत गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद जेपी चौक पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए गए। नौजवानों में जोश चरम पर था, वे ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘अगस्त क्रांति अमर रहे’ और ‘काश्मीर हो या गोहाटी, अपनी देश अपनी माटी’ जैसे गगनभेदी नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे।

थाना रोड स्थित शहीद सराय में मंत्री मंगल पांडे ने शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित किया। स्टेशन रोड, बबुनिया मोड़ और गोपालगंज मोड़ होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। यहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद और स्वतंत्रता सेनानी दरोगा प्रसाद राय की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।

- Sponsored -

मंत्री मंगल पांडे ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान किया है ताकि देशवासियों में राष्ट्रभक्ति का संचार हो। हमारे पूर्वजों ने तिरंगे के लिए असंख्य बलिदान दिए, तब जाकर हमें आजादी मिली। आज भी हमारे जवान इसकी शान के लिए सरहद पर डटे हैं।”

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, दरैंदा बिधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, संजय पाण्डेय धनंजय सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, बिट्टू सिंह, सत्यम कुमार सोनू, अनुरंजन मिश्रा, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, लाल बाबू कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी हैप्पी यादव कुंदन सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सुभाष कुमार सिंह देवेंद्र गुप्ता, दीपू सिंह चंदेल शर्मा नन्द राम, सोनी गुप्ता सुनीता जायसवाल, पूनम तिवारी आभा देवी,सैरभ कुशवाहा, चीकू महराज हिरा लाल राम बीर बहदुर सिंह, धीरज गुप्ता रोहित चौरसिया चंचल सिंह महेश गुप्ता विनय सोनी अमन कुशवाहा प्रत्यूष शेखर, सामिल उपाध्याय बिकाश पिंटू समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं। यात्रा शहरभर में देशभक्ति के माहौल और जोश के साथ संपन्न हुई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31