Mokama News: बाढ़ में सोते अवस्था में किसान की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Share

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

बाढ़ (मोकामा)। विकाश कुमार l बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विपिन उर्फ टुल्ली महतो के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, विपिन महतो रात्रि में अपने घर में अकेले सोए हुए थे। देर रात किसी समय बदमाशों ने घर में घुसकर उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई जगह घाव मिलने से उनकी मौत हो गई। सुबह जब पुत्री ने पिता को जगाने की कोशिश की, तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी बेलछी पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक किसान था और खेती कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़ चुकी है। दो बच्चों के सहारे जीवन जी रहे विपिन की इस तरह हत्या से पूरे गांव में आक्रोश है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की मासूम बेटी की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। लोगों की आंखें नम हो गईं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। https://youtu.be/YVNET_hjfuE?si=YtxH9zxhD0OOG0bU

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31