Siwan Poltics: दरौंदा विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी तेज, कार्यकर्ताओं ने कहा – इस बार सीट कांग्रेस के खाते में आए

Share

जिलाध्यक्ष बोले – अपराध और भ्रष्टाचार से ऊबी जनता, परिवर्तन तय

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

दरौंदा (सीवान)।
दरौंदा विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सीट पर पार्टी को चुनाव लड़ने की जोरदार मांग की। रविवार को लीला साह पोखर स्थित एक होटल में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि आगामी चुनाव में दरौंदा से कांग्रेस का उम्मीदवार मैदान में उतरे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन यहां लगातार पराजय झेल रहा है, जबकि कांग्रेस के पास मजबूत संगठन और जनसमर्थन है।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और गुंडाराज से जनता परेशान है। हाल ही में निकली वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब स्पष्ट संकेत दे रहा है कि लोग बदलाव चाहते हैं। सुशील कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दरौंदा और गोरियाकोठी सीट इस बार कांग्रेस भाजपा से छीन लेगी, जबकि महाराजगंज पहले से ही कांग्रेस की सीटिंग सीट है।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि सारण जिलाध्यक्ष बच्चू प्रसाद वीरू ने कहा कि मौजूदा सरकार वोट चोरी के माध्यम से बनी है, इसलिए जनता के हक में काम नहीं कर पा रही। दरौंदा के पूर्व प्रमुख विनय सिंह ने कहा कि कांग्रेस घर-घर अधिकार योजना के तहत 28 लाख चेक बुक वितरित करने और फॉर्म भरवाने का अभियान शुरू करेगी। महागठबंधन की सरकार आने पर इन योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा।

मंच संचालन अजीत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में गोरियाकोठी के पूर्व प्रमुख अशोक कुमार सिंह, रमेश उपाध्याय, अनंत तिवारी, विश्वनाथ यादव, शशि भूषण कुमार, आसिफ अब्बास, पूनम सिंह, विजय शंकर दुबे, शशि भूषण तिवारी, सरोज भारती, कौशलेश तिवारी, ध्रुवलाल प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930