Saharsa Events: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सहरसा में ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत

Share

केंद्रीय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण और दौड़ प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा उत्साह

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को सहरसा जिले के केंद्रीय विद्यालय परिसर में वन विभाग की ओर से ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन झा, वन विभाग के कई अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। परिसर में नीम, पीपल और अन्य छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान डॉ. आलोक रंजन झा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में सेवा से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन और स्वच्छता का संदेश जाता है। उन्होंने बच्चों से भी अपील की कि वे हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।

वृक्षारोपण के बाद विद्यालय परिसर में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की अहमियत बताई और उन्हें स्वच्छता अभियान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और देशभक्ति के रंग से सराबोर दिखा। ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आगामी दिनों में जिले के अन्य विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930