Gopalganj News: गोपालगंज में करंट की चपेट में ठेकेदार समेत तीन की मौत, एक मजदूर गंभीर

Share

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, छत की ढलाई के दौरान हुआ हादसा

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गोपालगंज। गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत पर ढलाई का काम चल रहा था कि अचानक करंट दौड़ जाने से ठेकेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के घरों में मातम छा गया।

छत पर चल रहा था ढलाई का काम

जानकारी के मुताबिक गांव में एक मकान की छत की ढलाई की जा रही थी। काम के दौरान मिक्सर मशीन को छत तक बिजली सप्लाई देने के लिए तार जोड़ा जा रहा था। इसी दौरान तार में अचानक तेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से ठेकेदार और तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने सभी को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ठेकेदार नसरूदीन मियां (55), नीरज कुमार (30) और बलिराम सिंह (48) को मृत घोषित कर दिया। वहीं झुलसे मजदूर जितेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज जारी है।

मुआवजे की मांग, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, वहीं गांव में यह दर्दनाक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031