कैमूर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Share

परिजनों को सूचना मिलते ही मचा कोहराम, पुलिस महकमे में छाया मातम

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूर l कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पांडे (55) पिता राजेंद्र पांडे, गांव लहूरबारी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई। वे इन दिनों भभुआ के अखलासपुर स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश पांडे शुक्रवार सुबह सामान्य तरीके से ड्यूटी कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथी कर्मियों ने तत्काल उन्हें दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को घटना की सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही रोने-बिलखने लगे। दिनेश पांडे ने 1989 में होमगार्ड में नौकरी ज्वाइन की थी। करीब 36 साल की सेवा में वे विभिन्न थानों में तैनात रहे। चार माह पहले ही उन्हें दुर्गावती थाने में ड्यूटी दी गई थी।

घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संगीता सिन्हा ने बताया, “स्थानीय पुलिस एक कर्मी को इलाज के लिए लाई थी। जांच करने पर वे मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।”

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जवान के निधन पर संवेदना जताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को मुआवजा और सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031