Bhojpur News: भोजपुर में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ने चलाया हरियाली अभियान, 35 पौधे लगाए

Share

दृष्टिहीन विद्यालय के पास जैन मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण | जीवन के लिए पेड़ जरूरी, सभी से 11 पेड़ लगाने की अपील


बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

आरा | यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, भोजपुर यूनिट ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इकाई के अध्यक्ष डॉ. एस.के. रूंगटा के नेतृत्व में दृष्टिहीन विद्यालय, धनपुरा के पास स्थित जैन मंदिर परिसर में फूल और फलदार कुल 35 पौधे लगाए गए।

इस मौके पर डॉ. रूंगटा ने कहा कि वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने सभी से अपील की कि पेड़ों को बचाना और लगाना हमारी जिम्मेदारी है। उपाध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह ने कहा कि वृक्ष न केवल मनुष्यों के लिए बल्कि सभी जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए अनिवार्य हैं।

सचिव अनुराग कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम 11 पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखरेख भी करनी चाहिए। राज्य उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि प्रकृति और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए हरियाली को संरक्षित करना सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में सुनील जी नैय्यर, श्री प्रकाश अग्रवाल, अशोक सिंघानिया, अवधेश पांडेय, रामकुमार सिंह, मनोज सिंह, अखिलेशर प्रसाद, पूर्व सचिव विष्णु शंकर, संजीव सिन्हा और प्रदीप जी सहित कई सदस्य शामिल हुए। सभी ने पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण छोड़ना ही सबसे बड़ा योगदान है। पौधारोपण के बाद सभी ने परिसर में सफाई अभियान भी चलाया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031