Gopalganj News: भोरे में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, चुनावी रणनीति पर जोर

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

गोपालगंज। भोरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सोमवार को एक मैरेज हॉल में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को दी प्रेरणा

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़) अजय जामवाल उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी, जिलाध्यक्ष संदीप गिरि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पांडेय तथा जिला महामंत्री प्रशांत सिंह राजू मंचासीन थे।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में विधानसभा संयोजक जितेंद्र शर्मा, रत्नेश राय, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मनकेश्वर दत्त राय, विनोद दीक्षित, नागमणि कुशवाहा, उदयभान मिश्रा, अनुराग शुक्ला, राजेश सिंह, अनिकेता मद्देशिया, जिला मीडिया प्रभारी मृत्युंजय श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, प्रदेश सह संयोजक संतोष मिश्रा, जिला मंत्री संध्या पाण्डेय और शैलेश द्विवेदी सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बूथ स्तर पर सक्रियता बनाए रखने का आह्वान

बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने और जनता से सीधे जुड़ाव बनाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई। सभी नेताओं ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और संगठन की नीतियों को जनता तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031