Siwan jdu: रघुनाथपुर की महिलाओं ने लिया संकल्प – नीतीश को फिर से बनाएंगे मुख्यमंत्री

Share

हुसैनगंज में महिला रोजगार योजना का हुआ शुभारंभ, वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ीं सैकड़ों महिलाएं

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज प्रखंड में शनिवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ जन-उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार सिंह उर्फ जीशू सिंह की अगुवाई में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल माध्यम से इस योजना की शुरुआत की। योजना के तहत बिहार के 75 लाख परिवारों की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय स्तर पर महिलाओं को दिखाया और सुनाया गया। राशि मिलने की जानकारी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

महिलाओं ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाएंगी। उनका कहना था कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

मौके पर विधानसभा प्रभारी अरविन्द कुमार पटेल, प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, मतीन अहमद, अजय सिंह, पंकज कुमार सिंह और राहुल सिंह समेत जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की उपस्थिति ने इसे उत्सव का रूप दे दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930