Siwan Election Results: सीवान : जानिए किस सीट पर कौन जीता, कितने मिले वोट और कितना रहा जीत–हार का अंतर

Share

बिहार चुनाव डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना

सिवान से कृष्ण मुरारी पांडेय की रिपोर्ट

सीवान जिले की आठों विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। मतगणना के बाद जिले की राजनीतिक तस्वीर और भी स्पष्ट हो गई है। सात सीटों पर सत्ता पक्ष ने मजबूती दिखाई, जबकि एक जगह विपक्ष ने बढ़त बनाकर समीकरण बदल दिए। कहीं मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, तो कहीं जीत का अंतर 20 हजार से भी अधिक रहा। आइए क्रमवार पूरी रिपोर्ट पढ़ते हैं—


(1) 105 — सीवान सदर

जीतेः मंगल पांडेय (भाजपा)
वोट मिलेः 92,379
हारेः अवध बिहारी चौधरी (राजद) — 83,009 वोट
जीत का अंतरः 9,370

सीवान सदर जिले की सबसे प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। यहां भाजपा के मंगल पांडेय ने साफ-सुथरी जीत दर्ज की। पूरे चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की चर्चा थी, लेकिन मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने बढ़त बनाई रखी।


(2) 106 — जीरादेई

जीतेः भीष्म प्रताप सिंह (जदयू)
वोट मिलेः 66,227
हारेः अमरजीत कुशवाहा (माले) — 63,601 वोट
जीत का अंतरः 2,626

- Sponsored -

यह जिले की सबसे रोमांचक सीट साबित हुई। आखिरी राउंड तक बाजी पलटने की संभावना थी, मगर जदयू के भीष्म प्रताप सिंह मामूली अंतर से जीतते हुए सीट बचाने में सफल रहे।


(3) 107 — दरौली

जीतेः विष्णुदेव पासवान (लोजपा-आर)
वोट मिलेः 83,014
हारेः सत्यदेव राम (माले) — 73,442 वोट
जीत का अंतरः 9,572

दरौली माले का गढ़ मानी जाती रही है। मगर इस बार लोजपा (आर) के विष्णुदेव पासवान ने बड़ा उलटफेर करते हुए सीट हथिया ली। जीत ने जिले के राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है।


(4) 108 — रघुनाथपुर

जीतेः ओसामा शहाब (राजद)
वोट मिलेः 88,278
हारेः विकास कुमार सिंह उर्फ जीशू सिंह (जदयू) — 79,030 वोट
जीत का अंतरः 9,248

रघुनाथपुर में इस बार राजद ने मजबूत वापसी की। युवाओं में ओसामा शहाब की पकड़ भी नजर आई। पूरी मतगणना के दौरान राजद ने बढ़त बनाए रखी और अंततः 9 हजार से अधिक वोटों से जीत ली।


(5) 109 — दरौंदा

जीतेः कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह (भाजपा)
वोट मिलेः 87,047
हारेः अमरनाथ यादव (माले) — 68,680 वोट
जीत का अंतरः 18,367

दरौंदा सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। व्यास सिंह की लोकप्रियता का असर साफ दिखा और वे भारी अंतर से विजयी रहे। यह जिले की सबसे बड़ी जीतों में से एक रही।


(6) 110 — बड़हरिया

जीतेः इंद्रदेव सिंह पटेल (जदयू)
वोट मिलेः 93,600
हारेः अरुण कुमार गुप्ता (राजद) — 81,464 वोट
जीत का अंतरः 12,136

बड़हरिया में जदयू ने अपना परचम बरकरार रखा। इंद्रदेव पटेल ने लगातार राउंड में बढ़त बनाए रखी। यह सीट जदयू के मजबूत गढ़ के रूप में उभरती दिखी।


(7) 111 — गोरेयाकोठी

जीतेः देवेशकांत सिंह (भाजपा)
वोट मिलेः 1,05,909
हारेः अनवारुल हक (राजद) — 93,524 वोट
जीत का अंतरः 12,385

गोरेयाकोठी सीट पर भाजपा ने फिर कब्जा जमाया। देवेशकांत सिंह ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और 12 हजार से अधिक वोटों से जीत सुनिश्चित की। यह सीट लगातार भाजपा की पकड़ में रही है।


(8) 112 — महाराजगंज

जीतेः हेम नारायण शाह (जदयू)
वोट मिलेः 86,226
हारेः विशाल जायसवाल (राजद) — 64,503 वोट
जीत का अंतरः 21,723

यह जिले की उन सीटों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज हुई। जदयू ने महाराजगंज में विपक्ष को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया।


जिले का समग्र परिणाम

  • भाजपा : 3 सीटें
  • जदयू : 3 सीटें
  • राजद : 1 सीट
  • लोजपा (आर) : 1 सीट

आठों सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया कि सीवान में इस बार मुकाबला बेहद संतुलित रहा। जहां बीजेपी और जदयू ने संयुक्त रूप से मजबूती बनाए रखी, वहीं राजद और लोजपा (आर) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930