श्रद्धांजलि | शिक्षक आंदोलन के स्तंभ का निधन, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ को अपूरणीय क्षति

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
बिहार के प्राथमिक शिक्षक समाज के लिए यह समाचार अत्यंत दुःखद है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जीवन पर्यन्त अध्यक्ष और प्रख्यात शिक्षक नेता श्रद्धेय ब्रजनंदन शर्मा का आज सुबह पटना स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से न केवल शिक्षक संघ, बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सात दशकों तक शिक्षकों की आवाज बने रहे

श्रद्धेय ब्रजनंदन शर्मा ने पिछले सात दशकों से अधिक समय तक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए शिक्षकों के हक–हुकूक की लड़ाई को मजबूती से लड़ा। वे हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को सरकार और समाज के समक्ष निर्भीकता से रखते रहे। उनके नेतृत्व में संघ ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं, जिससे लाखों शिक्षकों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और उम्मीद का संचार हुआ।

शिक्षा जगत में कभी न भरने वाला शून्य

उनका निधन शिक्षा जगत के लिए एक ऐसा शून्य है, जिसकी भरपाई असंभव प्रतीत होती है। वे केवल एक संगठन के नेता नहीं, बल्कि शिक्षक आंदोलन की आत्मा थे। उनका सादा जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व और अडिग विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सिवान शाखा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की सिवान शाखा की ओर से उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह, अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष पंचानंद श्री, कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष फणींद्र मोहन सिंहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं अंचल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने यह जानकारी दी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728