Siwan BJP: सिवान भाजपा ने सुशील कुमार मोदी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत को किया नमन

Share

तैल चित्र पर पुष्पांजलि, जिला अध्यक्ष बोले— राष्ट्रवाद, ईमानदारी और निर्भीक राजनीति की मिसाल थे सुशील मोदी


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
भारतीय जनता पार्टी सिवान इकाई द्वारा सोमवार की सुबह बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और ईमानदार राजनीति को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पटना के राजेंद्र पार्क शाखा मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा देखकर उनके मन में राष्ट्र सेवा की भावना जागी और वहीं से उनके विचारों को दिशा मिली।

छात्र राजनीति से राष्ट्रीय पहचान तक
जिला अध्यक्ष ने बताया कि सुशील कुमार मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। वर्ष 1973 में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव जीतकर छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई। आपातकाल के दौरान जब देश का संविधान और लोकतंत्र संकट में था, तब वे जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में कूद पड़े और जेल यातनाएं भी सहीं, लेकिन कभी विचलित नहीं हुए।

घोटालों के खिलाफ बुलंद आवाज
1990 के दशक में बिहार में अपराध, अपहरण और घोटालों के दौर में सुशील कुमार मोदी ने निर्भीक होकर जनपक्ष की लड़ाई लड़ी। जहां-जहां नरसंहार हुए, वे सबसे पहले पीड़ितों के बीच पहुंचे। चारा घोटाले और अलकतरा घोटाले जैसे बड़े मामलों को उजागर कर उन्होंने दोषियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

- Sponsored -

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, कुंदन सिंह, चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, सत्यम सिंह, सोनू विजय चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रेम माझी, जयप्रकाश गुप्ता, अजय पासवान, रितेश सिंह, अजीत कुमार, राजा श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31