School Closed: सीवान में शीतलहर का कहर: डीएम के आदेश से 7 से 10 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक स्कूल बंद

Share

सीवान में गलन भरी ठंड और शीतलहर का कहर, 8वीं तक स्कूल बंद
डीएम के आदेश से 7 से 10 जनवरी तक बदली स्कूलों की दिनचर्या

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान। जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और सुबह–शाम अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिला दण्डाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी है।

7 से 10 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक पढ़ाई बंद
जारी आदेश के अनुसार 7 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई बंद रहेगी। इसमें प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। प्रशासन का मानना है कि कम तापमान बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

9वीं से ऊपर की कक्षाएं सीमित समय में चलेंगी
कक्षा 9वीं से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक पूरी सावधानी के साथ संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

प्री-बोर्ड और मिशन दक्ष पर नहीं लगेगा नियम
प्री-बोर्ड परीक्षा और ‘मिशन दक्ष’ के तहत संचालित विशेष कक्षाएं व परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। यानी इन गतिविधियों का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

- Sponsored -

आंगनबाड़ी सिर्फ भोजन वितरण के लिए खुलेंगी
सभी आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केवल बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोले जाएंगे। इसके अलावा अन्य गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

छात्रावासों पर लागू नहीं होगा आदेश
सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

अधिकारियों को अनुपालन की जिम्मेदारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) और जिला कल्याण पदाधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आदेश का पालन करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31