Raghubir Singh Library: महाशिवरात्रि पर रघुबीर सिंह स्मृति स्थल बना आस्था का केंद्र

Share

बंगरा स्थित पुस्तकालय परिसर में श्रद्धा और समर्पण के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महाराजगंज (सिवान)।

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष एवं सचिव निकेश कुमार के अभिश्रव में पंडित जागेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, सिवान शाखा के जिला प्रवक्ता सह पुस्तकालय समिति सदस्य शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि यह भगवान शिव के प्रति भक्ति और आत्मसमर्पण का प्रतीक है। शिव को ‘आराध्य के भी आराध्य’ के रूप में पूजने की परंपरा इस पर्व की विशेषता है।

उन्होंने आगे कहा कि वैसे तो भगवान शिव की नगरी वाराणसी मानी जाती है, लेकिन महाशिवरात्रि का महत्व पूरे देश में समान रूप से है। यह पर्व शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक जागृति का भी संदेश देता है।

महोत्सव के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक भास्कर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उप मुखिया कौशल्या देवी, तुषार कुमार सिंह, कृष्णा उपाध्याय, भागवत पाण्डेय, मोहन सिन्हा, सुहानी भास्कर, शिक्षिका कुमारी रेणु सिंह, पीयूष, संगीता कुमारी सहित दर्जनों गणमान्य सदस्य, शिक्षक एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और शिव भक्ति के जयघोष से माहौल गुंजायमान हो उठा। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930