Holi Milan: सिवान में कलवार सेवा समिति का भव्य होली मिलन समारोह, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Share

होटल मीरा में गुलाल और फूलों से हुआ अतिथियों का स्वागत, सामाजिक एकता का दिया संदेश


डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान

सिवान में 28 फरवरी 2026 की संध्या 7 बजे कलवार सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम शहर के तरवारा मोड़ स्थित होटल मीरा में आयोजित हुआ, जहां जिले भर से कलवार समाज के लोग एकत्रित हुए।

समारोह की खास बात रही कि इसमें समाज के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर गुलाल और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद जायसवाल (एमएलसी, सिवान) और हेम नारायण शाह (विधायक, महाराजगंज) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों जनप्रतिनिधियों को समिति द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा समारोह में संजय पांडे, मुकेश जी, अनुराधा जी, रुपेश जी, बंटी बाबू, मुलुक बाबू, डॉ. राजा प्रसाद, डॉ. राम इकबाल गुप्ता, डॉ. लाल बाबू चौधरी, डॉ. मनोज जायसवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. अंजली गुप्ता, मीरा देवी, सोनू जी, पवन बाबू और पिंकू बाबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पत्रकार बंधुओं में अरविंद बाबू, आकाश बाबू और अभिषेक बाबू को भी सम्मानित किया गया।

- Sponsored -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और पारस्परिक संबंधों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।

समिति के सक्रिय सदस्यों में सुरेंद्र प्रसाद, ध्रुव बाबू, विजय बाबू, बबलू बाबू, संजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुनील कुमार, सुभाष प्रसाद, आयुष कुमार, पप्पू जायसवाल, भूपेंद्र प्रसाद, रजनीकांत, गोविंद प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, सनी बाबू और छोटेलाल प्रसाद ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला टीम की भागीदारी भी विशेष रूप से सराहनीय रही। रिंकी कुमारी, अंजू कुमारी, सुमन कुमारी, विजेता जायसवाल, अमित देवी, कंचन देवी, शिल्पी देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, रेखा गुप्ता और श्वेता जायसवाल ने पारंपरिक अंदाज में अतिथियों को गुलाल लगाकर स्वागत किया।

पूरा माहौल रंगों, हंसी और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031