सिटी मांटेसरी स्कूल में होली मिलन समारोह : कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया
एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
संवाददाता। सिवान
गांधी मैदान स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। https://youtu.be/OOo7qC43k6M?si=gvbSF59N8_EwgO8v
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

समारोह की शुरुआत पारंपरिक ढोल-मजीरे की थाप के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को फागुनी रंग में रंग दिया। इसके बाद बच्चों ने समूह नृत्य, गीत और लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से होली के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया। “होली के गीत” पर थिरकते बच्चों की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर रामकृपाल कुशवाहा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है।

समारोह का सफल संचालन स्वयं प्रिंसिपल अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर रामानुज मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अनिल पंडित, पार्वती देवी, प्रियंका राय, वंदना देवी, चांदनी श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, रश्मि श्रीवास्तव, पूजा, पूजा कुमारी, सिमरन, उमेश राम, जय किशन यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुति देखने योग्य रही। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।
मालूम हो कि सिटी मांटेसरी स्कूल में होली मिलन समारोह ने न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी कार्य किया।






