Siwan Police: सिसवन अंचल कार्यालय परिसर में खड़े ट्रक से चक्का खोलकर भागने की कोशिश, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share

जप्त ट्रक से टायर चोरी करते तीन गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
सिवान। संवाददाता

सिसवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जप्त ट्रक से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार की है, जब अंचल कार्यालय परिसर में खड़े बालू लदे ट्रक से चक्का खोलकर उसे दूसरे ट्रक में लादकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि तीसरे आरोपित को बाद में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च को सिसवन थाना को सूचना मिली कि सिसवन अंचल कार्यालय परिसर में जप्त बालू लदे ट्रक से कुछ लोग चक्का खोलकर उसे एक अन्य ट्रक में लादकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिसवन थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घेराबंदी कर दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम धनंजय कुमार, पिता ओम प्रकाश प्रसाद तथा सूरज प्रसाद, पिता नन्दकिशोर प्रसाद बताया। दोनों सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गांव के निवासी हैं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर खड़े ट्रक के डाले से एक रिंग लगा टायर बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपित सोनू कुमार पंडित, पिता सुदीश पंडित, निवासी सरौत, थाना सिसवन को सिसवन-सिवान मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अंचल कार्यालय के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो रिंग लगे टायर और एक रिंग भी बरामद की गई।

इस मामले में सिसवन थाना में तीनों आरोपितों के खिलाफ कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


होली से पहले सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार
दरौली और जी.बी. नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 2 देशी कट्टा और कारतूस बरामद

सिवान। होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिवान पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस ने दरौली और जी.बी. नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 4 मार्च को दोपहर करीब 2:10 बजे दरौली थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बलहूँ स्थित कुर्मी टोला मोड़ के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ होली के दौरान हुड़दंग मचा रहा है। सूचना मिलते ही दरौली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सचिन कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, निवासी बलहूँ कुर्मी टोला, थाना दरौली, जिला सिवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में दरौली थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26 (1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसी दिन दूसरी कार्रवाई जी.बी. नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को करीब 3:30 बजे सूचना मिली कि धनपुरा स्थित विकास भवन के पास अंकित कुमार गिरी नाम का युवक हाथ में कट्टा लेकर लहरा रहा है। सूचना के बाद जी.बी. नगर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित कुमार गिरी, पिता उमेश गिरी, निवासी सुरवलिया, थाना बड़हरिया, जिला सिवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में जी.बी. नगर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26 के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930